फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts to hone the talent of cricket players through trials

Maharajganj News: ट्रायल के जरिये क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास

Thu, 31 Oct 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Efforts to hone the talent of cricket players through trials
महराजगंज। जिले में क्रिकेट के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। ट्रायल के जरिए खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने की कोशिश की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से अगल-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की बैठक में आगामी सत्र होने वाली प्रतियोगिताओं के मसले पर मंथन किया गया। इस वर्ष उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाले अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-22, रणजी ट्रॉफी के ट्रायल के साथ कई प्रतियोगिताओं को कराने का निर्णय लिया गया है। महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी अतुल मणि त्रिपाठी को परतावल, निचलौल और सदर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी, करीम खान को नौतनवा एवं उसके आसपास की जिम्मेदारी व आशुतोष श्रीवास्तव को फरेंदा के आसपास की जिम्मेदारी दी गई है। गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी शफीक अहमद सिद्दीकी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी सुझाव दिया।
विज्ञापन

ट्रायल कराने के लिए संगठन के जुड़े जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। ट्रायल की तिथि जल्दी तय की जाएगी। बीते दिनों हुई बैठक में आने वाले दिनों में प्रतियोगिताओं को बेहतर ढंग से कराने का निर्णय लिया गया है। जिले में क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

विंध्यवासिनी सिंह, सचिव, महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed