{"_id":"63a97431ed8fb61b666a6676","slug":"dsp-of-butwal-arrested-after-35-tola-gold-recovered-from-his-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: बुटवल के डीएसपी गिरफ्तार, आवास से 35 तोला सोना बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: बुटवल के डीएसपी गिरफ्तार, आवास से 35 तोला सोना बरामद
Mon, 26 Dec 2022 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली।
संवाद न्यूज एजेंसी सोनौली।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Dec 2022 03:45 PM IST
सार
मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) रूपनदेही रवींद्र रेग्मी ने कहा कि डीएसपी केसी की गिरफ्तारी को लेकर जांच हो रही हैं। केसी पर पिछले नवंबर माह में बुटवल के एक कारोबारी द्वारा लाए गए सोने को अपने कब्जे में लेकर खुद रखने और व्यवसायी से 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस कार्यालय बुटवल के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ठग बहादुर केसी को काठमांडू से केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार शाम उनके आवास से गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। स्थानीय पुलिस कार्यालय से जिला पुलिस कार्यालय कास्की में स्थानांतरित के दौरान जब वे आवास में थे, तभी काठमांड़ों से आई टीम ने उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सोने के लेन-देन के मामले में बरामदगी की जांच करने गई पुलिस टीम को तलाशी के दौरान 35 तोला सोना व 25 लाख नकद बरामद किया गया है। व्यापारी का आरोप है कि 25 लाख रुपये का भुगतान किया, लेकिन सोना वापस नहीं मिला।
विज्ञापन
जिला पुलिस कार्यालय के मुख्य पुलिस अधीक्षक (एसपी) रूपनदेही रवींद्र रेग्मी ने कहा कि डीएसपी केसी की गिरफ्तारी को लेकर जांच हो रही हैं। केसी पर पिछले नवंबर माह में बुटवल के एक कारोबारी द्वारा लाए गए सोने को अपने कब्जे में लेकर खुद रखने और व्यवसायी से 25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया गया है। उधर, डीएसपी ठग बहादुर केसी ने बताया कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन