फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dream Lab will be built in secondary schools, children will learn design and robotics.

Maharajganj News: माध्यमिक स्कूलों में बनेंगे ड्रीम लैब बच्चे सीखेंगे डिजाइन व रोबोटिक्स

Mon, 18 Aug 2025 01:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Dream Lab will be built in secondary schools, children will learn design and robotics.
महराजगंज। नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक स्कूलों में उद्योग समूहों के सहयोग से ड्रीम लैब स्थापित कर बच्चों को हुनर सिखाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तीन स्कूलों का चयन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जनपद में 278 माध्यमिक स्कूलों में से दो स्कूल व 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों से एक का चयन किया जाएगा। नई शिक्षा नीति के तहत माध्यमिक के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स व एडवांस मैन्युफैक्चरिंग कोर्स समेत अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों में उच्च श्रेणी की ट्रेनिंग दी जाएगी। चयनित माध्यमिक स्कूलों में हब एवं स्पोक्स मॉडल विकसित किया जाएगा। बच्चों को पढ़ाई के साथ ही ड्रीम लैब प्रोग्राम के तहत डिजाइन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्राॅनिक्स, एडिटिंग, मैन्युफैक्चरिंग कोर्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूल चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। स्पोक्स हब की स्थापना के लिए छह गुणा आठ मीटर आकार के छह अतिरिक्त कमरों के अलावा एक हब के साथ दो अतिरिक्त कमरों वाले माध्यमिक विद्यालयों का ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed