{"_id":"679ba3eb27aebba6110a6114","slug":"do-not-feed-deworming-medicine-to-children-on-an-empty-stomach-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-141607-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों को खाली पेट न खिलाएं कीड़ी की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों को खाली पेट न खिलाएं कीड़ी की दवा
Thu, 30 Jan 2025 09:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 30 Jan 2025 09:38 PM IST
विज्ञापन
फरेंदा। ब्लॉक सभागार फरेंदा में बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल चतुर्वेदी की देखरेख में प्रशिक्षण हुआ। फरवरी माह में विद्यालयों में नेशनल डीवार्मिंग डे के अवसर पर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाए जाने के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि जब बच्चों को कीड़ी की दवा खिलाई जाए तो इस बात का ध्यान रखें कि यह दवा खाली पेट न खिलाई जाए, कोई बच्चा यदि पहले से बीमार हो या कोई दवा चल रही हो उन्हें भी यह दवा नहीं खिलाना है। बबिता शर्मा ने कहा कि दवा खिलाने के दिन यदि कोई बच्चा छूट गया हो तो उसे अगले दिन खिलाई जाएगी।
इसके लिए नोडल के सहयोग के लिए आशा कार्यकत्री एवं एएनएम भी विद्यालयों पर मौजूद रहेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कहा कि बच्चों के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए शासन द्वारा निर्धारित दिवसों पर एल्बेंडाजोल की गोली हमे सब बच्चों को खिलाना है। इस अवसर पर प्रद्युम्न सिंह, विजय प्रताप पांडेय, अरविंद कुमार गौड़, बृजेश विश्वकर्मा, भीमसेन गौतम, अवधेश वर्मा, महेश प्रसाद, कैलाश नाथ मौर्या, अनीश गुप्ता मौजूद रहे। संवाद