{"_id":"66c129d7e652746a2f08f826","slug":"district-school-inspector-taught-students-and-planted-saplings-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129181-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को पढ़ाया, किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों को पढ़ाया, किया पौधरोपण
Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। मनुष्य हर पल, जीवन पर्यंत कुछ न कुछ सीखता है, क्योंकि वह एक चिंतनशील प्राणी है। प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि वह प्रकृति के लिए चिंतन करें क्योंकि प्रकृति हमारी आभूषण है। उक्त बातें दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रार्थना सभा में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। कहा कि आप अपने जन्मदिन पर अपने माता-पिता के जन्मदिन पर एक-एक पौधे अवश्य लगाइए। इस अवसर प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, जगदंबिका सिंह, मुकेश कुमार, रमेश कुमार, रितेश कुमार जायसवाल, डॉ राकेश कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
राखी बांध दिया पर्यावरण का संदेश
चौक बाजार। दिग्विजय नाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में स्काउट गाइड के निर्देशन में छात्राओं द्वारा पर्यावरण को समृद्ध व दीर्घायु की कामना के लिए रक्षा सूत्र बांधा गया। वृक्षों की रक्षा करना हमारा परम दायित्व है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए छात्राओं ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध पर्यावरण समृद्धि का संदेश दिया। संवाद