फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dialysis technician's body found hanging

Maharajganj News: डायलिसिस टेक्नीशियन का फंदे से लटका मिला शव

Wed, 05 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dialysis technician's body found hanging
महराजगंज। शहर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डायलिसिस टेक्नीशियन का शव किराए के मकान में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान गोंडा जनपद निवासी महेश यादव (35) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महेश यादव शहर के एक निजी अस्पताल में डायलिसिस टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था। वह पिछले कुछ महीनों से शास्त्री नगर मोहल्ले में किराए पर अकेले रहते थे। सोमवार की सुबह जब वह अस्पताल नहीं पहुंचे तो अस्पताल के कुछ कर्मचारी उनके कमरे पर पहुंचे। दरवाजा खटखटाया, लेकिन भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद कर्मचारियों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर छत की कुंडी से फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। सदर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि एक निजी अस्पताल के डायलिसिस टेक्निशियन की मौत के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने के बाद जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed