फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dhan kharid

अधिकतर क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान

Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
dhan kharid
क्रय केंद्र टिकुलहिया पर लगा बैनर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
अधिकतर क्रय केंद्रों पर नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। धान खरीद के लिए क्षेत्र में 13 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से अधिकतर क्रय केंद्रों पर 12 दिन बाद भी धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। जिन केंद्रों पर खरीद शुरू भी हुई है वहां भी किसानों का आधा-अधूरा धान खरीद कर आईडी बंद कर दी जा रही है। कई केंद्रों पर तो अभी तौल के लिए केवल नंबर ही लगाया जा रहा है। शनिवार को कई केंद्रों पर धान खरीद की पड़ताल की गई तो कई खामियां सामने आईं।
चल रही है मनमानी
समय 10:31 बजे, नवीन मंडी गडौरा एट निचलौल के परिसर में लगे खाद्य एवं रसद विभाग के प्रथम केंद्र पर केंद्र प्रभारी पंकज सिंह मौजूद मिले। केंद्र पर किसान कन्हैया लाल निवासी बरगदवा ट्रॉली पर धान लेकर आए थे। लेकिन केंद्र पर तौल बंद थी। इसी बीच विशुनपुरा निवासी रामनयन पटेल नंबर लगान पहुंचे, तो उनसे केंद्र प्रभारी ने नजदीक के क्रय केंद्र पर धान बेचने की बात कही। किसान के जिद करने के बाद केंद्र प्रभारी ने उनका नंबर लगाया। वहीं, द्वितीय क्रय केंद्र पर खोन्हौली निवासी किसान शैलेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि काफी मशक्कत के बाद केंद्र पर एक बार में 32 और दूसरी बार में 34 क्विंटल धान की तौल की गई है। शेष धान को लौटा दिया गया है। जिम्मेदारों ने उनकी आईडी भी लॉक कर दी है। वही, केंद्र प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि प्रथम केंद्र पर 238 और द्वितीय केंद्र पर 147 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है। किसानों द्वारा लगाया जा रहा आरोप निराधार है।
विज्ञापन

--
सोमवार से होगी तौल
समय 10:54 बजे, किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड टिकुलहिया पर पीसीएफ द्वारा संचालित किसान सेवा समिति का केंद्र बनाया गया है। यहां केवल बैनर और इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगा था। केंद्र से कुछ दूर एक कमरे में केंद्र प्रभारी जितेंद्र कुमार मिश्र बैठे थे। पूछताछ में केंद्र प्रभारी ने बताया कि धान तौल कराने के लिए 20 किसानों का नंबर लगा लिया गया है। सोमवार से तौल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो रही खरीद
समय 11:18 बजे, निचलौल नगर के माड़वाड़ी वार्ड स्थित पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय विक्रय साधन सहकारी का केंद्र संचालित है। यहां पर केंद्र प्रभारी अजय शंकर तिवारी मौजूद मिले। केंद्र पर बैनर के अलावा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बोरा, नमी मापक यंत्र, पंखा मौजूद रहा। लेकिन धान की खरीदारी अभी नहीं की जा रही थी। केंद्र प्रभारी ने कहा कि धान की तौल कराने के लिए दर्जनों किसानों का नंबर लगा लिया गया है।
किसान को लौटा दिया
समय 12:38 बजे, क्षेत्र के सिधावे गांव स्थित पीसीयू द्वारा क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड टेढ़वा संचालित किया जा रहा है। यहां पर केवल धान खरीद के लिए बैनर लगा था। केंद्र पर काटा, पंखा, नमी मापक यंत्र नहीं दिखे। इसी बीच केंद्र पर सिधावे गांव निवासी किसान बड़कन्ने पटेल धान तौल कराने के लिए पहुंचे। केंद्र प्रभारी श्रीराम गोपाल ने धान सुखाने की बात कहते हुए उन्हें लौटा दिया। केंद्र प्रभारी ने कहा कि धान तौल के लिए 20 किसानों का नंबर लगा लिया गया है। अभी तक 24 कुंतल धान की खरीदारी की जा चुकी है।

सभी क्रय केंद्रों को किसानों से धान की खरीद नियमानुसार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। अधूरी तौल होने के बाद आईडी लॉक होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर कराया जाएगा।
- अखिलेश कुमार सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed