फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Department will connect farmers with onion production

Maharajganj News: प्याज उत्पादन से किसानों को जोड़ेगा विभाग

Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Department will connect farmers with onion production
महराजगंज। प्याज की महंगाई पर नियंत्रण रखने व किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से इस बार जिले में प्याज उत्पादन का दायरा बढ़ाया जाएगा। किसानों को प्याज उत्पादन के लिए खेतों का चयन, निराई, गुड़ाई व उर्वरक प्रयोग की जानकारी देने के साथ ही निशुल्क बीज भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए जनपद के लिए लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया गया है। विभाग ऑनलाइन व ऑफलाइन किसानों से आवेदन लेने में जुटा है।
विज्ञापन

प्याज की कीमत सीजन समाप्ति के दौरान उछाल पर आ जाती है। कीमत पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग एकीकृत बागवानी मिशन के जरिए किसानों को प्याज की खेती से जोड़ेगा। जनपद के 120 हेक्टेयर रकबे में प्याज की खेती कराने का लक्ष्य विभाग को मिला है। इसके लिए इच्छुक किसानों से ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन भी लिए जा रहे हैं। चयनित किसानों को निशुल्क बीज उपलब्ध कराकर विभाग प्याज खेती की बारीकियां समझाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी संजय रस्तोगी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के मसाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में प्याज की खेती व शाक भाजी क्षेत्र विस्तार करने की योजना है। खेती के लिए इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर निर्धारित प्रपत्र के सहारे ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन भी कार्यालय पहुंचकर दिया जा सकता है। लाभार्थियों का चयन पंजीकृत किसानों में से प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed