फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dental department of district hospital sick, need treatment

Maharajganj News: जिला अस्पताल का दंत रोग विभाग बीमार, इलाज की जरूरत

Tue, 03 Oct 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Dental department of district hospital sick, need treatment
जिला अस्पताल मे ईलाज करते दंन्त रोग  विशेषग डा परितोष ।संवाद
-छह माह से स्केलर और एक्सरे मशीन को इंस्टॉल करने का इंतजार
विज्ञापन

-लंबे समय से डेंटल चेयर का ड्रेनेज खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
महाराजगंज। अगर आपके दांत में दर्द है, तो जिला अस्पताल में इलाज के लिए मत आइए। क्योंकि यहां दंत रोग विभाग खुद बीमार है। जिसे इलाज की जरूरत है। यहां जरूरी उपकरण खराब हो चुके हैं, जो मशीन नई खरीदी गई है, वह भी शोपीस बनी है। नई एक्सरे मशीन और स्केलर को छह माह से इंस्टॉल होने का इंतजार है।
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में 20 से 25 मरीज प्रत्येक दिन इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां बेहतर इलाज नहीं होने के कारण निजी अस्पतालों में महंगी दर पर इलाज कराना पड़ता है। जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। परसा गांव के दिलीप अपने रिश्तेदार का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो हल्की-फुल्की दवा देकर इन्हें भेज दिया गया। दर्द ठीक न होने पर उनको दूसरी जगह इलाज कराना पड़ा। चेहरी गांव रहने वाले राजेश ने बताया कि मां के दांत में हमेशा दर्द रहता है। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच की, उपयुक्त उपकरण न होने के कारण उनका बेहतर इलाज नहीं हो सका। बाहर इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------
जो संसाधन हैं, उसमें बेहतर इलाज करने का प्रयास किया जाता है। स्केलर और एक्सरे मशीन को इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है।
-डाॅ. परितोष सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ
--------
दंत रोग विभाग में इन उपकरणों की कमी
जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में दांत में भरने वाला फिलिंग मेटेरियल नहीं हैं। डेंटल चेयर का ड्रेनेज लंबे समय से खराब है। दांत निकालने वाला औजार पुराना है। उसमें अधिकतर खराब हैं, नई एक्सरे और स्केलर मशीन छह माह से स्टाल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
मशीन इंस्टॉल करने के लिए संबंधित संस्था से वार्ता की जा रही है। जल्द ही मशीन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने का प्रयास जारी है।
-एपी भार्गव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed