{"_id":"688ce45f4883476ed60a2ed7","slug":"demonstration-at-tehsil-and-demand-for-replacement-of-transformer-and-wires-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-156150-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तहसील पर प्रदर्शन कर ट्रांसफाॅर्मर और तार बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तहसील पर प्रदर्शन कर ट्रांसफाॅर्मर और तार बदलने की मांग
Fri, 01 Aug 2025 09:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:29 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील पर शुक्रवार को क्षेत्र के हरदी गांव के लोगों ने भाकपा माले के पदाधिकारियों के साथ विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारी ग्रामीणोें ने एसडीएम को दो सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर गांव में लगे ट्रांसफाॅर्मर और बिजली के तार बदलने की मांग की। इन लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकपा माले के पदाधिकारी हरिश्चंद्र जायसवाल, बेचू कसौधन और आप नेता जाहिद अली के साथ ग्रामीण रामप्रवेश, सच्चिदानंद पटेल, सुनील कुमार गौंड, सोहन आदि ने एसडीएम को सौंपे गए दो सूत्रीय मांग पत्र में बताया कि 2008 में भूख हड़ताल और आमरण अनशन करने के बाद 63 केवी का ट्रांसफाॅर्मर बदलकर 125 केवी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया था, मगर तार नहीं बदला गया था।
उस वक्त गांव में करीब 225 बिजली उपभोक्ता थे। वर्तमान में करीब 450 बिजली उपभोक्ता हो चुके हैं। ऐसे में लोड बढ़ने पर ट्रांसफॉर्मर जलने के साथ ही जर्जर तार टूटकर गिर रहे हैं। इस तरह की घटना बीते एक महीने में करीब 12 बार हो चुकी है।
विज्ञापन
गनीमत है कि अभी तक कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई है। हर बार हादसे होने की सूचना बिजली विभाग के जिम्मेदारों को दी जाती है, लेकिन जिम्मेदार इन समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर नहीं हैं। बढ़े हुए लोड को देखते हुए गांव में 100 केवी का एक अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाना और जर्जर तारों को बदलना निहायत जरूरी है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग एक बार फिर से आंदोलन करेंगे। वहीं एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाएगा। इसके लिए विभाग के जिम्मेदारों को पत्र भेज दिया गया है।