फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dead body of a youth found in suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Thu, 21 May 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in suspicious circumstances
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा खादर में बीते मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी लक्ष्मण (40) मंगलवार को दोपहर में किसी जरूरी काम से पिपरा खादर गया हुआ था। अपना काम निपटाने के बाद वह लगभग दो बजे नहर की पटरी पकड़कर अपने गांव की तरफ जाने लगा। तेज धूप होने के कारण वह एक पेड़ के नीचे बैठकर थोड़ा आराम कर रहा था।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि इसी बीच वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया और नहर के किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। राहगीरों ने शव को देखकर शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और लक्ष्मण को मृत अवस्था में देखकर रोने चिल्लाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक लक्ष्मण पांच भाइयों में सबसे बड़ा था और मेहनत मजदूरी करके अपने घर की आजीविका चलाता था। मृतक के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक वर्ष पूर्व मृतक के सिर से पिता का साया भी उठ गया था। पत्नी ममता का रो रो कर बुरा हाल है। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की जांच कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर जांच के आधार पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed