{"_id":"62c01e3e86eba425355d3ba8","slug":"cub-became-guest-of-gorakhpur-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: गोरखपुर चिड़ियाघर का मेहमान बना शावक, वन विभाग को नहीं मिली मादा तेंदुआ की लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: गोरखपुर चिड़ियाघर का मेहमान बना शावक, वन विभाग को नहीं मिली मादा तेंदुआ की लोकेशन
Sat, 02 Jul 2022 04:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 02 Jul 2022 04:00 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह छह बजे रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में ग्रामीणों ने एक शावक को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद से विभाग शावक को चौबीस घंटे कड़ी निगरानी में लगा रहा।
विज्ञापन
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सोहगीबरवा वन जीव प्रभाग अंतर्गत निचलौल रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में अटखेलियां कर रहें तेंदुआ के एक शावक को वनविभाग ने अपने कब्जे में लेकर गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया है। शावक की मां का लोकेशन नहीं मिलने पर वन विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
शावक की निगरानी में लगी वन विभाग की टीम ने मादा तेंदुआ की लोकेशन न मिलने पर शनिवार सुबह नौ बजे शावक को बॉस के कोठी से हटा लिया। रेंजर सुनील राव ने कहा कि शावक को सुरक्षा की दृष्टि से विभाग के उच्चधिकारियों की अनुमति लेकर शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे रेंज के डोमा बीट में कलनही गांव से सटे बंधे के किनारे बांस के कोठी में ग्रामीणों ने एक शावक को देखा। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई। सूचना के बाद से विभाग शावक को चौबीस घंटे कड़ी निगरानी में लगा रहा।
विज्ञापन
इस दौरान मादा तेंदुआ की लोकेशन न मिलने पर चिंतित उच्चधिकारियों के निर्देश पर निगरानी टीम के साथ शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर भेज दिया गया।