{"_id":"664bdd5b970c0d1e310f0044","slug":"crowd-of-patients-gathered-in-the-hospital-difficulty-in-getting-the-form-printed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122899-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चा कटवाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़, पर्चा कटवाने में परेशानी
Tue, 21 May 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 21 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में मौसमी बीमारियों से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को भीड़ इतनी बढ़ गई की पर्चा कटवाने में लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। डॉक्टर से परामर्श लेने में घंटों गुजर गए। ओपीडी में करीब 1000 मरीज इलाज कराने पहुंचे। लैब में जांच कराने में भी परेशानी हुई।
सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ थी। सबसे पहले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए पर्चा काउंटर पर लंबी कतार का सामना करना पड़ा। पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को चिकित्सकों के कक्ष के सामने लंबी कतारों से दो-चार होना पड़ा। चिकित्सक से परामर्श मिलने के बाद मरीज दवा वितरण कक्ष पर पहुंचे तो वहां भी उन्हें कतार में लगना पड़ा। पर्चा बनवाने से लेकर दवा मिलने तक मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मोहनापुर के रामकेश ने बताया कि तबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नंबर आने पर उपचार के बाद घर चला जाऊंगा। इसी तरह से अन्य मरीजों ने भी समस्याओं के बारे में जानकारी दी।
पैथालॉजी के पास जांच कराने के लिए खडे़ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि करीब एक घंटे का वक्त गुजर गया है। अभी तक नंबर नहीं आया है। अगर जांच नहीं होगी तो बाहर से जांच कराऊंगा।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि इन दिनों मौसमी बीमारियों की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़ी है। गर्मी का असर सेहत पर पड़ रहा है। ऐसे में खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अर्जुन प्रसाद भार्गव ने बताया कि अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी डॉक्टरों को समय से ओपीडी में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर ढंग से इलाज करने का प्रयास जारी है।