फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   crop cycle and seed formation shoud be used

फसल चक्र व बीज शोधन से बढ़ाएं उपज : वीपी सिंह

Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
crop cycle and seed formation shoud be used
किसान मेला में किसानों को संबोधित करते उप कृषि निदेशक एचएन सिंह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के तत्वाधान में सदर क्षेत्र के गौनरिया बाबू में सोमवार को किसान मेला का आयोजन किया गया। किसान मेला की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक महराजगंज एचएन सिंह ने किया जबकि संचालन वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक हरि प्रसाद मल्ल ने किया। किसान मेला में किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक से खेती कृषि ऋण फसल बीमा व कृषि पर विभिन्न अनुदान के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीपी सिंह ने किसानों को फसल चक्र और बीज शोधन कर उपज बढ़ाने के गुर सिखाए। कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि जैव उर्वरकों का प्रयोग कर किसान कम लागत में फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक विधि व सिड्रिल मशीन से बुआई कर किसान दो हजार प्रति एकड़ की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

किसान मेला में चार किसानों रामनरेश शर्मा, राधेश्याम तिवारी अरुण चौधरी, बुनियाद अली को उप कृषि निदेशक एच एन सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. बीपी सिंह, डॉ. बीके सिंह, अभिषेक विश्वकर्मा, किंकर सिह व प्रगतिशील किसान भगवती प्रसाद, सत्येन्द्र पटेल, ओमप्रकाश पांडेय, साकेत पटेल, संजय कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, लालजी पांडेय, मोती गुप्ता, परिखन चौधरी घरभरन रणन्जय सिंह सुरेंद्र तिवारी श्रीराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed