{"_id":"57b4ae794f1c1b29156ead15","slug":"two-youth-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
injured in accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार। बुधवार की देर शाम कस्बे के गोल्डेन बाईपास रोड पर स्थित अशर्फी अतिथि भवन के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। जहां एक युवक की गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कोठीभार थानाक्षेत्र के लोहेपार निवासी इंद्रजीत पंसारी के पुत्र अवधेश पंसारी(18) और कुशीनगर जनपद के थाना नेबुआ नौरंगियां के ग्राम सभा गढ़ैया बसंतपुर निवासी नथुनी पंसारी के पुत्र गणेश पंसारी(15) बुधवार की शाम अपनी बाइक से रक्षाबंधन के लिए बाजार करने सिसवा आए थे।
अपना काम खत्म कर अवधेश व गणेश शाम करीब 7 बजे जैसे ही कस्बे के बाईपास रोड स्थित अशर्फी अतिथि भवन तक पहुंचे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक घिसटते हुए काफी दूर तक गई। हादसे में अवधेश व गणेश बुरी तरह से जख्मी हो गए। दूसरा बाइकर बाइक छोड़ वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
बाइक को स्थानीय लोगों ने अपने कब्जे में ले लिया और अवधेश व गणेश को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जहां गणेश की बिगड़ती स्थिति देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वर चंद विद्या सागर ने बताया कि गणेश के सिर में चोट गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।