फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   two nepali looted

दो नेपालियों से सवा लाख लूटे, दो पकड़े

Sun, 02 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 02 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
two nepali looted
लूट की पुलिस ने जांच की शुरू - फोटो : self
सोनौली। रोडवेज परिसर के निकट दिल्ली से सोनौली पंहुच अपने घर नेपाल जा रहे दो अधेड़ नेपाली नागरिको से चार नशेड़ी युवकों ने मारपीट की और उससे सवा लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। दोनों ने लिखित शिकायत नेपाल पुलिस से की। नेपाल पुलिस की सूचना पर सोनौली पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर स्याङजा और पाल्पा निवासी चेतबहादुर आले और भेष राज पोखरेल सोनौली पहुंचे। बस से उतर के अभी कुछ दूर आगे गए थे कि उनके पीछे लगे चार युवकों ने दोनों को मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद झोला लेकर भाग गए। झोले में एक लाख पच्चीस हजार रुपये थे। इनमें एक आर्मी से रिटायर्ड हैं। दोनों दिल्ली में प्राइवेट फर्म में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


घटना के बाद किसी तरह दोनों बेलहियां पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। कार्यवाहक पुलिस प्रभारी बेलहिया सनंदन प्रसाद यादव ने बताया कि घटना की शिकायत पर तत्काल सोनौली पुलिस को सूचित किया गया। जहां दो लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed