Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three, including a staff nurse, killed in road accidents; two critically injured

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में स्टाफ नर्स सहित तीन की मौत, दो गंभीर

Wed, 25 Nov 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Three, including a staff nurse, killed in road accidents; two critically injured
नौशाद अहमद।फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। जिले में मंगलवार रात और बुधवार सुबह हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में संविदा स्टाफ नर्स समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में जमुनीपुर निवासी संविदा स्टाफ नर्स आयशा सिद्दीकी (30), सम्मनपुर के ताजूपुर डंडवा निवासी सूरज यादव (25) और टांडा के बेहरोजपुर निवासी नौशाद अहमद (19) शामिल हैं। तीनों हादसों में जान गंवाने वाले दोपहिया वाहन सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पहला हादसा बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अकबरपुर के कोटवा महमदपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास हुआ। जमुनीपुर निवासी आयशा सिद्दीकी जिला अस्पताल में नाइट ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर दूर जा गिरीं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आयशा दो बच्चों की मां थीं। उनका पांच वर्षीय बेटा तनिष्क और 12 वर्षीय बेटी तनिष्का रायबरेली में ननिहाल में रहते हैं।
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बुलेट, युवक की गई जान
दूसरा हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे सम्मनपुर के सुल्तानगढ़ पुल के पास हुआ। टांडा के बेहरोजपुर निवासी नौशाद अहमद अपने दोस्त सिरताज (20) के साथ लखनिया गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर बुलेट से घर लौट रहे थे। सुल्तानगढ़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने नौशाद को मृत घोषित कर दिया। सिरताज का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजे वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
तीसरी घटना अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर ग्लोबल विजडम स्कूल के पास हुई। सम्मनपुर के ताजूपुर डंडवा निवासी सूरज यादव अपने बड़े भाई रवि यादव (28) के साथ शिवबाबा स्थित मैरिज हॉल से लौट रहे थे। मंगलवार रात करीब 11 बजे उनका वाहन डीजे वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में रवि को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया गया। सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सोनपति देवी अचेत हो गईं। पिता परशुराम यादव का रो-रोकर बुरा हाल है।

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
तीनों हादसों में एक बात समान रही। किसी भी दोपहिया वाहन सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद लोग हेलमेट लगाने में लापरवाही बरत रहे हैं। सिर में गंभीर चोट तीनों की मौत की प्रमुख वजह बनी। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार और सीओ टांडा प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि संबंधित मामलों में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नौशाद अहमद।फाइल फोटो

नौशाद अहमद।फाइल फोटो

नौशाद अहमद।फाइल फोटो

नौशाद अहमद।फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed