{"_id":"5cb6218fbdec22141e224956","slug":"tractor-trolley-grip-on-one-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से एक की मौत
Wed, 17 Apr 2019 12:10 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
अड्डा बाजार(महराजगंज)। नौतनवां क्षेत्र के गांव चमैनिया उर्फ भेडही के सिवान में मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी पहचान 70 वर्षीय लालमन निवासी चमैनिया उर्फ भेड़ही के रूप में हुई।
घटना के बाद चालक फरार हो गया। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने बताया कि उनके गांव चमैनिया उर्फ भेडही के लालमन कंबाइन मशीन से गेहूं कटवा रहे थे। लालमन खेत में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे जमीन पर लेट गए। कंबाइन चालक के इशारे पर गेहूं लोड करने के लिए चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली जल्दबाजी में पीछे करने लगा। लालमन पहिए के नीचे आ गया। मौके पर मौत हो गई। संपतिहा चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ वर्मा ने बताया कि मृतक के बेटे रामसुभग की तहरीर पर चालक टुनटुन उर्फ दिलीप निवासी गांव गजरहा थाना नौतनवां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।