{"_id":"58e68c814f1c1b4a3e5b8713","slug":"theft-in-indiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा नगर में नकदी, जेवर उड़ाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंदिरा नगर में नकदी, जेवर उड़ाए
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस। चोरी के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। बीती रात इंदिरा नगर मुहल्ले में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। गृहस्वामी ने दो लाख नकद समेत जेवर व एलईडी टीवी चोरी होने की तहरीर दी है। चोरी की इस घटना ने नाइट पेट्रोलिंग की पोल खोल कर रख दी है। इसकी सूचना गृहस्वामी ने 100 नम्बर पर पुलिस को दी तो मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल की। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
इंदिरा नगर मुहल्ले के राजदीपक त्रिपाठी बीते रविवार को परिवार समेत नेपाल गए थे। घर पर कोई शख्स नहीं था। गुरुवार को वह नेेपाल से आए तो घर की हालत देख दंग रह गए। मेन गेट को खोलकर अंदर गए तो पहले चैनल गेट का ताला टूटा मिला। फिर अंदर पहुंचे तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले।
आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। दराज खुला हुआ था। आलमारी में रखे दो लाख रुपये उसमें नहीं थे। जेवर समेत एलईडी टीवी गायब मिली। एटीएम कार्ड पिन नंबर सहित चोर उठा ले गए। घर के अंदर तीन बडे़ कमरे हैं। सभी के ताले टूटे थे। पिछले दरवाजे का ताला टूटा था।
विज्ञापन
उसी रास्ते चोर सामान लेकर फरार हो गए। मौके पर कोतवाल सदर श्रीकांत राय, नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। साथ फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच की। कोतवाल सदर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
चोरी की हो रही थी जांच, एटीम से निकले रुपये
चोरों ने यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड पिन नंबर सहित उठा ले गए। सुबह जब पुलिस घर में जांच कर रही थी तो उसी समय चोर एटीएम से पैसे निकाल रहा था। तीन बार में 25 हजार रुपये निकाले गए। इसकी जानकारी तब हुई जब गृह स्वामी राजदीपक यूनियन बैंक गए। उन्होंने वहां पास बुक प्रिंट कराई तो पता चला कि 25 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बैक मैनेजर को पत्र और एफआईआर की कॉपी देकर एटीएम की लोकेशन की जानकारी मांगी है। साथ ही खाते को फ्रिज करा दिया, जिससे कि उसमें से कोई धन निकासी न हो सके। बैंक मैनेजर में ने बताया कि यूनियन बैक का एटीएम प्रयोग में नहीं लाया गया है लिहाजा सटीक जानकारी तुरंत नहीं मिल पाएगी।