{"_id":"571e62044f1c1b9327a91a9f","slug":"the-train-made-a-woman-s-purse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में महिला का पर्स उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में महिला का पर्स उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित
नईकोट से आनंदनगर ट्रेन से आ रही महिला का पर्स उचक्कों ने उड़ा दिया। पर्स में नकदी और जेवर मिलाकर करीब एक लाख मूल्य के सामान थे। पीड़ित ने जीआरपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे नौतनवा क्षेत्र के पिपरहिया परसौनी नईकोट निवासी विभा त्रिपाठी नौतनवा से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन से नईकोट रेलवे स्टेशन पर आनंदनगर के लिए सवार र्हुइं।
ट्रेन लोक विद्यापीठ नगर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंची थी कि बगल में रखा बैग उचक्कों ने उड़ा दिया। कुछ दूरी आने पर जब उनका ध्यान पर्स पर गया तो होश उड़ गए। रोते हुए घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। विभा त्रिपाठी ने बताया कि वह बहन की लड़की की शादी में सनगद कैंपियगंज जा रही थीं। पर्स में सोने के तीन जेवर, पांच हजार रुपये और मोबाइल रखी थीं। जीआरपी आनंदनगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में जीआरपी एसओ दिनेश चंद चौधरी का कहना है कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है।