Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: धार रोड पर चला पीला पंजा, 18 रेहड़ी-फड़ी ढांचे नष्ट किए

विज्ञापन
jammu kashmir news
धार रोड पर नगर परिषद  की टीम अतिक्रमण हटाते हुए - फोटो : udhampur news
उधमपुर। शहर में जाम और अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान का दूसरा चरण शुरू किया। इसके तहत धार रोड स्थित कलर मंडी से लेकर बीएसएनएल कार्यालय तक पीला पंजा चलाया गया और 18 के करीब सड़क किनारे स्थापित किए गए 18 रेहड़ी-फड़ी के अस्थायी ढांचों को नष्ट किया गया और दुकानों की हद के बाहर लगे सामान को जब्त करने सहित अवैध ढांचों को भी हटाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद, रेवन्यू और पुलिस विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में फुटपाथ और सड़क किनारे लगाए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान जेसीबी से दुकानों के आगे रखे गए सामान, शेड और रेहड़ी-पटरी वालों के अस्थायी ढांचे हटाए गए। खासकर मंडी के बाहर, कल्लर में सड़क किनारे लगाई अवैध रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया गया। इसके अलावा वीनस चौक से लेकर बीएसएनएल कालोनी तक दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त करने सहित टीन के शेड, फलैक्स आदि को भी हटाया गया। वहीं, नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन का कहना है कि यह ड्राइव लोगों के हित में है। शनिवार को हुई ड्राइव के बाद सोमवार को दूसरा चरण शुरू किया गया। शहर में जिन प्वाइंट्स पर अतिक्रमण के कारण जाम लगता है, लोगों को चलने में दिक्कत होती है और हादसों का खतरा बना रहता है, वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यह ड्राइव आगे भी जारी रहेगी और और तेज की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से भी अपील की है कि वे फुटपाथ पर रखा सामान और शेड खुद ही हटा लें, नहीं तो प्रशासन को हटाना पड़ेगा। नगर पालिका के अधिकारियों ने भी कहा कि फुटपाथ लोगों के चलने के लिए है, दुकानदारों ने उस पर भी कब्जा कर रखा है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन

तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि डीसी के दिशानिर्देश पर पूरा एक्शन प्लान तैयार किया गया है। शहर के उन सभी प्वाइंट्स को चिन्हित किया गया है, जहां अतिक्रमण के कारण ट्रैफिक जाम लगता है, आम लोगों को पैदल चलने में दिक्कत होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे सभी स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, चाहे वह दुकानदारों की ओर से हो या आम लोगों की ओर से लगाए गए वेंडिंग कार्ट हों।
विज्ञापन
विज्ञापन





वहीं, कार्रवाई से प्रभावित रेहड़ी चालकों और दुकानदारों ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उनका लाइसेंस नहीं था तो उनसे पर्ची क्यों ली जाती रही और अब उनका सामान हटाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से रोजगार का वैकल्पिक प्रबंध करने की मांग की। हालांकि प्रशासन ने साफ किया कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सड़क व फुटपाथ को आम लोगों के चलने के लिए खाली कराया जाएगा।
प्रभावित लोगों का कहना है कि उन्हें एक-दो दिन पहले भी नोटिस नहीं दिया गया। अगर उन्हें बताया जाता कि उनकी रेहड़ी गैरकानूनी है तो वे खुद ही हटा लेते। एक दिव्यांग रेहड़ी चालक ने बताया कि वह खुद दिव्यांग है। उनके दो छोटे बच्चे हैं, एक सात साल की और एक चार साल की बेटी, जो स्कूल में पढ़ रही हैं। उसकी पत्नी ही सब्जी की रेहड़ी पर सामान लाती है और मंडी के लोग मदद कर देते हैं। अब रेहड़ी बंद होने से बच्चों की फीस और घर का खर्च कहां से आएगा, उसे समझ नहीं आ रहा।
एक महिला ने बताया कि वह पिछले साल डीसी कार्यालय में गई थी और अपनी परेशानी बताई थी। उसकी कमर में चोट लगी है और वह बड़ा सामान नहीं उठा सकती। वह किसी से कहकर सामान मंगवाती है और 10 रुपये लेबर को देती है। अब रेहड़ी हटने से उसका सहारा छिन गया है। उसने कहा कि घर से भी उसे निकाल दिया गया था और भाई बीमार रहते हैं, जिनका ऑपरेशन हुआ है। घर में कमाने वाला कोई नहीं है, वही सबका पालन-पोषण करती है।

प्रभावित लोगों ने कहा कि रेहड़ी ही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा है। अगर रेहड़ी नहीं लगेगी तो बच्चे भूखे रहेंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि गरीब लोगों को इतना परेशान न किया जाए। अगर सरकार उन्हें हर महीने 10-15 हजार रुपये दे दे तो वे घर बैठ जाएंगे, लेकिन बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनकी रेहड़ी तोड़ना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed