{"_id":"577ff5084f1c1b291e7f9de8","slug":"tempo-pickup-accident-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से गड्ढे में पलटी टेंपो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/बृजमनगंज। क्षेत्र के फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर समय माता स्थान के समीप पिकअप और टेंपो की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं टेंपो पर सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी पर ले जाया गया। जहां से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
मुंबई से आ रहे बृजमनगंज के सोनाबंदी निवासी जवाहिर, लौकही के मिठाई लाल, दुर्गापुर अदरौना निवासी राधेश्याम अपने परिवार के तीन अन्य लोग के साथ सुबह छह बजे आनंदनगर पहुंचे। टेंपो रिजर्व करके घर के लिए चल दिए। अभी वह समय माता के समीप जंगल में पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो छटक कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। टेंपो में सवार जवाहिर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवार राधेश्याम, मिठाई लाल, चालक फरेंदा खुर्द निवासी सज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के करीब दो घंटे के बाद बृजमनगंज पुलिस मौके पहुंची। लोगों के काफी प्रयास के बाद टेंपो को बाहर निकाला गया। चूंकि टेंपो के गड्ढे में पलटने के बाद ऊपर से साखू का एक बोटा गड्ढे में गिर गया। इसके नीचे दबने जवाहिर का शव दब गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव की काफी प्रयास के बाद शिनाख्त हो पाई।