{"_id":"5ca3a647bdec221425447346","slug":"teenager-handed-over-to-nepal-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को नेपाल पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को नेपाल पुलिस को सौंपा
Tue, 02 Apr 2019 11:43 PM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज
महराजगंज
Published by: राकेश पांडेय
Updated Tue, 02 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
ठूठीबारी(महराजगंज)। नेपाल से एक किशोरी को नौकरी का झांसा देकर खाड़ी देश ले जा रहा तस्कर एसएसबी के जवानों को देखकर फरार हो गया। जबिक किशोरी को एसएसबी ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया।
एसएसबी बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा के मुख्य प्रवेश द्वार पर राहगीरों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान नेपाल की तरफ से किशोरी भारतीय सीमा क्षेत्र में आती दिखाई दी। संदेह पर एसएसबी जवानों ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि वह नेपाल के नवल परासी की रहने वाली है। उसे नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति खाड़ी देश भेजने के लिए ले जा रहा था। किशोरी के बताने पर एसएसबी जवानों ने तस्कर की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। कार्रवाई करते हुए किशोरी को महेशपुर सशस्त्र प्रहरी को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मानव तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। मानव तस्करों की धरपकड़ की जा रही है। इसके बावजूद तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं।