{"_id":"57c093184f1c1bf638d4f426","slug":"ssb-team-rewarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकीन बरामदगी में टीम पुरस्कृत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोकीन बरामदगी में टीम पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसएसबी आईजी ने किया सरहद का दौरा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनौली। बीते मंगलवार को नेपाल-भारत मैत्री बस सेवा से 50 करोड़ का कोकीन बरामद करने वाले एसएसबी टीम को 50 हजार का रिवार्ड दिया गया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को एसएसबी के महानीरिक्षक वीएच देशमुख ने सोनौली में एसएसबी जवानों और अफसरों की बैठक के दौरान दी। बैठक में एसएसबी महानीरिक्षक ने जवानों के साथ बैठक में सरहद की सुरक्षा की समीक्षा की।
मालूम हो कि बीते दिनों सोनौली नेपाल सीमा पर सोने तथा मादक पदार्थों की तस्करी की घटनांए बढ़ी है। सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की जांच में भारी बरारमदगी भी हुई है। कुछ ही दिनों के अंतराल में नेपाल के रास्ते भारत जा रही करीब 70 करोड़ से अधिक की कोकीन बरामद हुई है। इसे बड़ी कामयाबी की दृष्टि से देखा जा रहा है।
पत्रकारों से बातचीत में एसएसबी महानिरीक्षक ने बताया की करोड़ों की कोकीन बड़ी बरामदगी थी। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। नेपाल पुलिस की मदद से काठमांडू में मुख्य सरगना को पकड़ा गया तथा अमेरिका महाद्वीप वोदिलिया की मुख्य लेडी सरगना की इंटरपोल की मदद से पकड़ने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान अच्छा काम कर रहे हैं बताया कि कोकीन की बरामदगी में इंस्पेक्टर हितेस्वरि चौधरी, सब इंस्पेक्टर अविनास कुमार,हेड कांस्टेबल रमेस कुमार, विनोद कुमार, कांस्टेबल सतीश कुमार, अरविन्द कुमार अनीता, ध्रुवे रानी सिंह, विनामिका कुस्वा को पचास हजार का रिवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
एसएसबी महानिरीक्षक ने बताया की ड्रग्स तस्करी रोकने के लिये सीमा पर प्रचार प्रसार और इसकी तस्करी से होने वाले सजा को पोस्टरों के माध्यम से सार्वजनिक किया जायेगा।इस दौरान सेनानायक शिव दयाल सेनानायक सीमांत मुख्यालय सरोज कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।