फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Prtavl theft at the post office, the complaint

परतावल डाकघर में चोरी, तहरीर दी

Fri, 24 Jun 2016 12:27 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Fri, 24 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज रोड पर स्थित डाकघर में बुधवार की रात चोरों ने तिजोरी काटकर उसमें रखा 3.23 लाख रुपये चुरा लिया। पुलिस चौकीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह वहीं पर मौजूद था लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि चोरी कब हुई।
विज्ञापन


घटना के संबंध में तहरीर दे दी गई है। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल बाजार में कप्तानगंज रोड पर डाकघर है। बुधवार की रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर रखी तिजोरी में से 3.23 लाख रुपये चुरा ले गए। वहीं ड्यूटी पर तैनात चौकीदार राजदेव सोता रहा और उसको चोरी के बारे में पता भी नहीं चला। रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे बड़े बाबू राम कुमार गुप्ता डाकघर पहुंचे तो शटर टूटा देख सन्न रह गए। अंदर गए तो देखे की तिजोरी भी टूटी है। उसमें रखे रुपये भी गायब हैं। मौके से तिजोरी तोड़ने में इस्तेमाल किया गया पिलास, सब्बल और पेचकस मिला।
विज्ञापन


बड़े बाबू ने इसकी सूचना तत्काल परतावल चौकी प्रभारी अवधेश तिवारी और डाक निरीक्षक पूर्वी गोरखपुर मंडल राजेश यादव को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने चौकीदार राजदेव यादव से पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में बड़ेे बाबू ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रमाकर यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण क्लू मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed