फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minor controversy ax attack on wife

मामूली विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला

Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 21 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
रतनपुर। पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।नौतनवा थाना क्षेत्र चकदह टोला मरचहवा में बुधवार की सुबह शारिया प्रवीन घर पर भोजन बना रही थी।

तभी उसका पति महबूब पहुंचे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हुई। गुस्से में महबूब घर में गया और कुल्हाड़ी लाकर उसने पत्नी के सिर पर हमला कर दिया।

जिससे वह घायल हो गई। खून से लतपथ देेखकर अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां से गंभीर हालत में महिला को नौतनवा अस्पताल और फिर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महबूब को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed