{"_id":"5d029e70bdec226d9a1acd70","slug":"married-body-found-in-pit-fear-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
Fri, 14 Jun 2019 12:35 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी के पास परतावल महराजगंज मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढे में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात विवाहिता का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका गला प्लास्टिक से कसा हुआ था तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर क्षत विक्षत कर दिया गया था।
प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाद अंसारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का लग रहा है। शव की शिनाख्त न हो पाए, इसके लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया है।
घटना की सूचना पर एएसपी आशुतोष शुक्ला तथा सीओ सदर देवेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। आधार मशीन से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नव विवाहिता के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सड़क मार्ग से पश्चिम दिशा में शव फेंका गया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोरखपुर की तरफ से आई गाड़ी से शव को फेंका गया होगा। पुलिस रात में गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जाने वाली गाड़ियों का पता लगाने की तैयारी में है। इसके लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मदद ली जाएगी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।