फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   killed eith knife

प्रेम में अंधे युवक ने छात्रा को मार डाला

Wed, 15 Mar 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 15 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
killed eith knife
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गांव वालों में हुई कहासुनी।
पनियरा/मुजुरी/गांगी बाजार। दो साथियों के साथ बाइक से क्षेत्र के रामपुर बढ़ई टोला पर पहुंचे एकतरफा प्रेम में अंधे युवक ने चाकू से हमला कर इंटर की छात्रा की हत्या कर दी। बचाने आई युवती की मां पर भी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद भाग रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया और धुनाई कर उसे कमरे में बंद कर दिया। घायल महिला मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मौके पर पनियरा थाना निरीक्षक श्रीधर पाठक, कोतवाली सदर श्रीकांत राय, फरेंदा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, श्यामदेउरवां थाना प्रभारी अनुज सिंह मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद युवक को कमरे से निकाल कर थाने ले गई। एएसपी हरगोविंद ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस ने युवती के बाबा रामा विश्वकर्मा की तहरीर पर एक नामजद व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे पीपीगंज थाना के ग्राम मछरियां निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश निषाद ने तीन साथियों के साथ बाइक से पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर के बढ़ई टोला पर पहुंचा। गांव की 46 वर्षीय किरन की 17 वर्षीय पुत्री दुर्गा बर्तन साफ कर रही थी। युवक ने चाकू से दुर्गा का गला रेत दिया।  बचाने पहुंची मां पर भी युवक ने चाकू से वार कर दिया। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गंभीर हालत में युवती की मां को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उधर, हत्या के बाद भाग रहे ऋषिकेश को गांव वालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके दो अन्य साथी भागने में सफल रहे। पकडे़ गए युवक धुनाई के बाद लोगों ने उसे एक कमरे बंद कर दिया। 


मौके पर पहुंची चार थानों की पुलिस आरोपी युवक को कमरे से बाहर निकालने के लिए काफी जद्दोजहद करती रही। लेकिन आक्रोशित लोग आरोपी युवक को गांव वालों के हवाले करने की बात करते रहे। लगभग चार घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद 10:30 बजे पुलिस सुरक्षा घेरा बनाकर कमरे से बाहर निकाल युवक को पनियरा थाने ले जा सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed