फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In the love of the Fufrey brother, the madman was Punita

फुफेरे भाई के प्यार में पागल थी पुनीता

Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
In the love of the Fufrey brother, the madman was Punita
फुफेरे भाई के प्यार में पागल थी पुनीता - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की साजिश रचने के बाद पुनीता ने 16 मई को हरेंद्र से ईटहियां शिव मंदिर में दर्शन के लिए जाने की इच्छा प्रकट की, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। 
विज्ञापन


एएसपी आशुतोष शुक्ल के मुताबिक  दोनों मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, जहां पुनीता के कहे मुताबिक छोटेलाल पहले से मौजूद था। उनके बीच बातचीत होने लगी। बाद में पुनीता के बुआ के बेटे छोटेलाल ने हरेंद्र को शराब पीने की बात कही। हरेंद्र तैयार हो गया। नशा चढ़ने के बाद छोटेलाल और पुनीता उसे बाइक से करमहियां बाजार जंगल के पास ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने ईंट    से हरेंद्र के सिर पर कई वार भी किए। जब दोनों को भरोसा हो गया कि हरेंद्र की मौत हो गई है तो वे  वहां से खिसक गए। काम को अंजाम देने के बाद दोनों को यकीन था कि किसी को इस बात की भनक नहीं लगेगी कि हरेंद्र की हत्या उन्होंने की है, लेकिन पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। पुनीता के कृत की जानकारी मिलने पर हर कोई हैरान है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। हर कोई पुनीता और छोटेलाल की निंदा कर रहा है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed