फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the mother is gone, then she gave birth to a tree

पत्नी मायके गई तो पेड़ में फंदा लगाकर जान दी

Tue, 01 May 2018 12:40 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 01 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
If the mother is gone, then she gave birth to a tree
पत्नी मायके गई तो पेड़ में फंदा लगाकर जान दी - फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। सोमवार को दोपहर में एक व्यक्ति ठूठीबारी - नौतनवां मार्ग स्थित एक विद्यालय के सामने पेड़ में गमछे से फंदा लगाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह देख राहगीरों एवं ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर शिनाख्त में जुट गई।  
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी ठूठीबारी-नौतनवां मार्ग स्थित हीरालाल देवी प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने एक व्यक्ति सड़क के किनारे एक पेड़ पर चढ़ गया और अपने गमछे का एक सिरा पेड़ की डाल और दूसरा सिरा अपने गले में बांध कर झूल गया। उसी दौरान राहगीरों की नजर उस पर पड़ी और लोगों ने शोर मचाया। जब तक लोग पेड़ के पास पहुंचते तब तक वह व्यक्ति दम तोड़ चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव पेड़ से नीचे उतरवाकर पहचान कराने में लग गई। काफी देर बाद शिनाख्त पड़ोसी मुल्क नेपाल के राजेंद्र निवासी रामग्राम वार्ड नंबर 12 पचगांवा थाना परासी जिला नवलपरासी के रूप में हुआ। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी 6 माह पहले रूठकर मायके चली गई।। एक लड़की थी जिसकी शादी कुछ दिन पहले ही हुई है। पत्नी मायके और लड़की की शादी हो जाने से राजेंद्र गुमसुम रहने लगा और मौत को गले लगा लिया। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाल बृजनंदन सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed