{"_id":"5b1984924f1c1b8c278b4889","slug":"hot-wine-kiln-breaks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
कच्ची शराब की भट्ठियां तोड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा (महराजगंज)। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की तरफ से संयुक्त रूप से छापे की कार्रवाई कर जांच की गई। इस दौरान काफी मात्रा में कच्ची शराब बरामद हुई और टीम ने दो दर्जन शराब की भट्ठियां भी तोड़ दी। पुलिस टीम को आते देख कच्ची शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सभी मौके से फरार हो गये। छह लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
फरेंदा इंस्पेक्टर सत्येंद्र बहादुर सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी व संदीप नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी, अलहदियां महदेवा के घोड़सारे, शिवसहायपुर, इंद्रजोतपुर, अमवां में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इन स्थानों पर जांच में 105 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 500 किग्रा लहन नष्ट किया। इस दौरान शराब बनाने की दो दर्जन भट्ठियां तोड़ी गईं। टीम को आते देख धंधेबाज मौके से फरार हो गये। घरों में सिर्फ महिलाएं व बच्चे मौके पर मिले। आबकारी इंस्पेक्टर रवि विद्यार्थी ने बताया कि दबिश के दौरान अलहदिया महदेवा के गब्बर, वैशाली, रमेश, शिवसहायपुर में मंजू देवी, इसरावती व भुअर सहित छह लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कच्ची शराब के खिलाफ जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।