{"_id":"57a635394f1c1b26112b8c1a","slug":"homeguards-get-remembered-promise","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने मंत्री को वादे की याद दिलाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्डों ने मंत्री को वादे की याद दिलाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के खिलाफ होमगार्ड संघ का धरना छठवें दिन भी जारी रहा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। विनियमितीकरण की मांग को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। होमगार्ड मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजाराम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे को पूरा नहीं करेगी तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग के मंत्री ने प्रदेश में एक लाख सत्रह हजार होमगार्डों को नियमित करने की बात कही थी। कहा कि वर्तमान में सपा की सरकार है उसने भी चुनावी घोषणा पत्र में सरकार बनने पर होमगार्डों को नियमित करने का वादा किया था। अब जबकि सरकार अपने कार्यकाल पूरे कर रही है लेकिन, इस वादे पर अमल करने का उसका कोई इरादा नहीं दिख रहा है। अब भी समय है सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र में किए वादे को पूरा कर सकती है।
सरकार के इस आदेश से प्रदेश के हजारों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और समाजवादी विचारधारा को भी बढ़ावा मिलेगा। रामकेश गौतम, विजय कुमार, इंद्रपाल, रामदास, अविनाश, झीनक, नाथू पटेल, राजाराम, अनिल कुमार, रामबहाल, बृजेश पटेल, रामसुधारे, विद्यासागर, धीरेंद्र पांडे, नगई, रामभवन, जोखन, किशोरी, झिनक प्रसाद आदि रहे।