फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Grandmother and father together had murdered innocent

दादी और पिता ने मिलकर की थी मासूम की हत्या

Sun, 09 Dec 2018 12:28 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 09 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Grandmother and father together had murdered innocent
दादी और पिता ने मिलकर की थी मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
ठूठीबारी (महराजगंज)। दो दिसंबर को लक्ष्मीपुर खुर्द गांव में संदिग्ध हालत में मिले मासूम के शव के मामले का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश करने का दावा किया। पुलिस ने मासूम की हत्या के आरोप में उसके पिता और दादी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में मासूूम की मां की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी।  
विज्ञापन


शनिवार को कोतवाली परिसर में घटना का पर्दाफाश करते हुए कोतवाल विनोद राव ने बताया कि क्षेत्र के लक्ष्मीपुर खुर्द गांव निवासी अखिलेश गुप्ता ने गांव की ही इंद्रावत साल भर पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिन बाद अखिलेश अपनी पत्नी इंद्रावत को घर छोड़कर दिल्ली काम धंधा करने चले गए। इधर कुछ दिन बाद इंद्रावत की अखिलेश के परिजनों से अनबन हो गई। इसके बाद  इंद्रावत अपने मायके जाकर रहने लगी। जहां उसने एक बच्चे (अमन) को जन्म दिया। एक दिसंबर की शाम अखिलेश दिल्ली से घर लौटा। मायके से पत्नी बच्चे को साथ लेकर घर पहुंचा तो परिजनों ने घर रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने घर के पास ही टिनशेड में रात गुजारी। सुबह अखिलेश के बेटे अमन (10 माह) का संदिग्ध हाल में शव मिला। इस मामले में मासूम की मां इंद्रावत ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट में गला दबाकर जान से मारे जाने की पुष्टी हुई। इस मामले में जांच शुरू हुई तो शक मासूम केे पिता और दादी पर हुआ। उन दोनों से कड़ाई से पूछताछ हुई तो पूरी कहानी सामने आ गई। पूछताछ में अमन की दादी ने बताया कि बेटे का प्रेम विवाह करना अच्छा नहीं लग रहा था। मना करने पर भी उसने शादी कर ली। जब वह घर लौटा तो उसे समझाकर झांसे में ले लिया। मिलकर दोनों ने गला दबाकर मासूम को मौत की नींद सुला दी।  कोतवाल विनोद राव ने बताया कि हत्या के आरोप में मासूम के पिता अखिलेश और दादी प्रभावती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इन दोनों को क्षेत्र के भरवलियां गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों गोरखपुर जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed