फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fire on blown, one died

 फरेंदा क्षेत्र में आग का कहर, एक की मौत

Thu, 14 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Thu, 14 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
fire on blown, one died
अाग का कहर जारी। खजुरिया, ताल्ही व गुदरीपुर में आग से सहमे लोग। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज के लक्ष्मीपुर/पुरंदरपुर/फरेंदा क्षेत्र में आग का कहर लगातार जारी है। बुधवार को आग ने तबाही मचाते हुए एक दर्जन गांवों को अपने आगोश में ले लिया। वहीं पुरंदरपुर क्षेत्र में आग बुझाते समय एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन


पुरंदरपुर थाना के सोहरवलिया के सीवान में बुधवार को खेत में जलाए गए डंठल की आग देखते ही देखते दो गांवों पर कहर बन कर टूट पड़ी। इससें थाना क्षेत्र के ही बरगदवां व विशुनपुर के तीन दर्जन से अधिक परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


आग बुझाते हुए इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति  की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं खजुरहटां के कैथवलिया सर्वजीत के एक  व्यक्ति का 50 डिसमिल फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशुनपुर में आग ने निरहू, लल्लू, धर्मेंद्र, चंद्रिका,  बसंत, संतराम, जग्गू, श्याम मोहन, राजकुमार, सुरेश, रामवृक्ष, विशेषर,  शंकर, राम अवध, शिवचरन, रामचरन, हरिचरन, शेखर, सुधाकर, भोला, रूदल,  दुर्विजय, श्रीराम, रविंद्र, रामनरेश, राम मिलन, रघुपत, घूल्लू, हृदय  नरायन, सुग्रीव, जयप्रकाश, जनार्दन के घर को अपने आगोश में ले लिया।

तो बरगदवां के श्रीभागवत, रामनरेश, मोतीलाल, जगदीश, नबाब अली व दुलारे के  आशियाने भी आग की भेंट चढ़ गए। इतना ही नहीं आग लपटें इतनी तेज थी कि बचाव कार्य के दौरान आंच में फंसे 80  वर्षीय दुलारे भाग नहीं पाए। जिससे झुलस जाने के कारण मौके पर ही उसकी मौत  हो गई। वहीं थाना क्षेत्र के ही खजुरहटां के कैथवलिया सर्वजीत के झीनक का  50 डिसमिल गेहूं जल कर राख हो गया।

फरेंदा क्षेत्र के खजुरिया गांव में बुधवार को दिन में अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई । तेज पछुआ हवा के कारण अगल-बगल के मकान भी आग की चपेट में आ गए। जिसमें हीरा का पक्का मकान व रामसुभग, मोती, मोलहू, त्रिलोकी, जवाहिर, मुन्नी लाल व आरती के झोपड़ी के मकान को अपनी आगोश में ले लिया। जिससे एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

 लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी। लेकिन वह मौके पर तब पहुुंची जब ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। घटना की सूचना पाकर विधायक विनोद तिवारी, प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, एसडीएम जयचंद पांडेय, सीओ रचना मिश्रा मौके पर पहुंच कर पीड़ितों को ढाढ़स बंधाया।


विधायक ने 24 घंटे के अंदर लोगों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। 

वहीं ग्राम प्रधान विंध्याचल वरूण ने पीड़ितों को नगद राशि व भोजन के लिए राशन की व्यवस्था कराई। इसी प्रकार ताल्ही, पिपराखल्ली, भगवानपुर, फरेंदा सर्वजीत, निरनाम पश्चिमी, गुदरीपुर जंगल में आग का कहर देखा गया। ग्रामीण व प्रशासन की मदद से कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed