फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Efforts to rape a teen

किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

Wed, 17 Jan 2018 06:04 PM IST
महराजगंज (ब्यूूूराो)
महराजगंज (ब्यूूूराो) Updated Wed, 17 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
Efforts to rape a teen
rape
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से उसी गांव के एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

परतावल ब्लाक के एक गांव की रहने वाली किशोरी शनिवार शाम को शौच करने गांव के बाहर गई थी। पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने उसे दबोच लिया और मुंह दबाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किसी तरह लड़की ने दरिंदे के चंगुल से छूटकर जान बचाई। घर जाकर आपबीती मां को बताई। लड़की की बात सुन परिजन आगबबूला हो गए और इसकी सूचना श्यामदेउरवा थाने में दी। लेकिन घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। किशोरी की मां का कहना है कि पुलिस और गांव के कुछ लोग मिलकर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष श्यामदेउरवां राजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed