फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   dead body of clerk found

क्षत-विक्षत हाल में मिला क्लर्क का शव

Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
dead body of clerk found
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
धानी बाजार। गुरुवार को क्षेत्र के चारिगावां के पास क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव को देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईडी से उनकी पहचान अभिनव झा के रूप में हुई।
विज्ञापन


वह सिद्धार्थनगर जिले में भूमि संरक्षण महकमे में बाबू के पद पर कार्यरत थे। मूलतः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना अंतर्गत जारंगडीह गांव के है। वह सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर पूरे परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


गुरुवार को फरेंदा धानी मार्ग पर उनका शव पाया जाना सवालों से घिरा हुआ है। शव के पास कोई बाइक नहीं पाई गई जिससे दुर्घटना की संभावना हो। शव और घटना स्थल का मुआयना के बाद पुलिस किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक घर पहुंचा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजमनगंज थाने के एसओ ज्ञानेंद्र राय का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ बता पाना संभव है। उधर मौत की सूचना पर विभाग के अधिकारी और सहयोगी पुलिस चौकी धानी पर पहुंचे थे। भूमि संरक्षण विभाग के बांके बिहारी, अशोक कुमार, रवींद्रनाथ पाठक, रामकृष्ण यादव, अलोक कुमार, वीपी सिंह, दिनेश मिश्र, वेदव्यास दूबे, रामजी पांडेय ने बताया कि अभिनव का उनकी पत्नी रचना से गोरखपुर में पारिवारिक मुकदमा चल रहा है।


उसी मुकदमे की आज तारीख थी, जिसे देखने के लिए वह गोरखपुर जा रहे थे। अभिनव झा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को मौजूद लोग पारिवारिक मुकदमे जोड़कर देख रहे थे। सहयोगियों के अनुसार अभिनव बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। पुलिस ने विभिन्‍न बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed