फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cylinder blast, lady dead

सिलेंडर फटने से झुलसी महिला की मौत

Thu, 16 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 16 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
cylinder blast, lady dead
cylinder blast - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चौक बाजार(ब्यूरो)। क्षेत्र के खोस्टा में चाय बनाते समय अचानक सिलेंडर के फट जाने से बुरी तरह झुलसी महिला का मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा खोस्टा में रीना पत्नी नागेंद्र रविवार को शाम 5 बजे चाय बना रही थी। 

इसी बीच गैस सिलेंडर फट गया और वह बुरी तरह झुलस गईं। गैस सिलेंडर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि उसकी गूंज से गांव वाले सकते में आ गए। पति नागेंद्र दौड़ किचन में गए। पत्नी को तड़पते देख आनन फानन में निजी साधन से जिला अस्पताल ले गये। लेकिन हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जो जहां था वहीं अवाक हो गया। सास चंद्रावती का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं ससुर परमहंस बहू दहाडे़ मार मार कर रोने लगे। दो छोटे बच्चे ओमशिव (12) तथा बेटी प्राणदा (9) मां के लि, विलख रहे हैं। इस घटना से गांव के सभी लोग आहत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed