{"_id":"5a8f1aa54f1c1bcb268bb634","slug":"child-death-due-to-uncontorelled-bolero-geep","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में आने से बालक की मौत
maharaganj
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
दुघटना
- फोटो : amar ujala
बरगदवां। नौतनवा -ठूठीबारी मार्ग स्थित छितवनियां के पास गुरुवार की देर शाम एक अनियंत्रित बोलरों की चपेट में आने से मेहताब उर्फ बीर 10 गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची परसामलिक पुलिस ने बोलेरो समेत चालक को कब्जे में ले लिया।
परसामलिक थानाक्षेत्र के खैरहवां दुबे टोला छितवनियां निवासी महबूब का बेटा मेहताब उर्फ बीर (10) बगल में सड़क किनारे पड़ोसी के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी नौतनवां की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आ गया। बोलेरो बालक को रौदने के बाद सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। परिजन आनन फानन में घायल बालक को इलाज के लिए निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुत्र के मौत की सुचना मिलते ही बालक की मां रहीसुन निशा रोते रोते बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष बरगदवां का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।