कार पेड़ से टकरायी एक की मौत, दो घायल
नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव रामनगर के कटहरवा टोला के जितेन्द्र यादव पुत्र रामबचन उर्फ बचनू यादव (26 )साथी शैलेश यादव पुत्र हरिराम यादव (20) तथा ओमप्रकाश मौर्य पुत्र बनारसी रामनगर टोला कटहरवा कार से रतनपुर से घर लौट रहे थे।
अभी वे सिरसिया खास गांव के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियन्त्रित होकर पेंड़ से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार जितेन्द्र यादव चला रहा था। सूचना पाकर खोरिया बाजार पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंची। 100 नं0 पुलिस घायलों को तत्काल रतनपुर सीएचसी ले गई।
जहां चालक जितेन्द्र यादव की मौत हो गई। अन्य घायलों को डाक्टरों ने हालत गंभीर होते देख प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नौतनवां प्रहलाद पाण्डेय ने बताया कि जितेन्द्र यादव की मौत हो गयी जबकि दो घायलों को मेडिकल कालेज रेफर हो गए हैं।