Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Jalandhar Parking dispute turns violent shots fired at car parked outside house

जालंधर में फायरिंग: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर के बाहर खड़ी कार पर चलाईं गोलियां; हमलावर फरार

Thu, 05 Nov 2026 09:39 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: Nivedita Updated Thu, 05 Nov 2026 09:39 AM IST
सार

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्री गुरु नानक नगर निवासी साहिल पुत्र जनक राज की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 
 

विज्ञापन
Firing in Jalandhar Parking dispute turns violent shots fired at car parked outside house
जालंधर में कार पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-1 के अंतर्गत आते श्री गुरु नानक नगर, नागरा फाटक के पास घर के बाहर खड़ी एक कार पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी।  
विज्ञापन


शुरुआती जांच के अनुसार, घटना के पीछे गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसीपी नॉर्थ जालंधर करनैल सिंह, पीपीएस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना डिवीजन नंबर-1 के मुख्य अधिकारी और पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे।



पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि श्री गुरु नानक नगर निवासी साहिल पुत्र जनक राज की गाड़ी उसके घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों ने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताई। बताया गया कि उन्हें अपना सामान शिफ्ट करना था, जिसके चलते उन्होंने साहिल से गाड़ी किसी अन्य स्थान पर खड़ी करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों ने कार पर गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गए। एसीपी नॉर्थ करनैल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल व्यक्तियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की ओर से मामले की बारीकी से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed