फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   businessman killed, roadside found dead body

कपड़ा व्यवसायी की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Mon, 16 Apr 2018 12:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 16 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
businessman killed, roadside found dead body
कपड़ा व्यवसायी की हत्या, सड़क किनारे मिला शव - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर विद्युत उपकेंद्र के पास रविवार को सड़क किनारे एक कपड़ा व्यवसायी का शव मिला। उसकी पहचान कुशीनगर निवासी के रूप में हुई है। उसके सिर पर चोट के गहरे निशान हैं। ऐसा लगता है जैसे किसी ने राड से तेज प्रहार कर व्यवसायी की हत्या की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस व्यवसायी के कुछ करीबियों व अन्य लोगों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  
विज्ञापन


शव की पहचान आशुतोष पटेल (32) पुत्र प्रमोद पटेल के रूप में हुई है। वह कुशीनगर के हाटा के अर्जुन डुमरी गांव के रहने वाले थे। वह काफी समय से अपने मामा दिनेश पटेल के घर बैकुंठपुर में रह रहे थे। बताया गया कि आशुतोष का महराजगंज नगर में दुर्गा मंदिर के पास कपडे़ की दुकान थी। शनिवार की रात वह बैकुंठपुर अपने मामा के घर पहुंचे और आराम करने लगे तभी किसी का फोन आ गया। कुछ देर बातचीत करने के बाद वह मामा से कुछ देर में लौटने की बात कह कर बाइक लेकर निकल गए। देर रात तक जब वह नहीं लौटे तो घर वालों को चिंता सताने लगी। रात करीब एक बजे घर वालों को उनकी मौत की जानकारी मिली। तब तक घटना स्थल पर पुलिस  पहुंची चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। मृतक के पिता प्रमोद पटेल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। चर्चा है कि सट्टेबाजी के रुपयों के लेनदेन में हत्या हुई है। क्षेत्राधिकारी सदर एमपी सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed