फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSP candidate booked

बसपा प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 07 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 07 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate booked
गांव जाती पु‌लिस। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। पकड़ी रेंज परिसर के बंदीगृह में बंद आरोपी को छुड़ाना सदर विधान सभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी को महंगा पड़ गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी ओपी मिश्र की तहरीर पर सोमवार को सदर कोतवाली में बसपा प्रत्याशी निर्मेष मंगल सहित करीब 40 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार सर्वजीत पुत्र रामचन्दर निवासी बीट नर्सरी को प्रतिबंधित क्षेत्र में निर्माण कराने के कारण शनिवार को उसे वन दरोगा अशोक सिंह ने रेंज कार्यालय के बंदीगृह में बंद किया था। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में वनटांगिया रेंज परिसर में आ गए और वे सर्वजीत को छोड़ने की मांग करने लगे। लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी बसपा प्रत्याशी निर्मेष मंगल को दे दी। 
विज्ञापन


थोड़ी देर में बसपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ रेंज कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को छुड़ा लिया। इस संबंध में रेंजर ओपी मिश्र की तहरीर पर सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बसपा प्रत्याशी निर्मेष मंगल सहित वीरेंद्र, प्रकाश, रामनरेश, रामचंदर, दिनेश, चुल्हाई, शिवबरन व अन्य 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने बताया कि रेंजर ओपी मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed