फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boyfriend girlfriend arrived home beating

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका की पिटाई

Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend girlfriend arrived home beating
प्‍यार
प्रेमी की तलाश करते हुए उसके घर पहुंचना प्रेमिका को महंगा पड़ गया। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को जमकर पीटा और घर से भगा दिया।
विज्ञापन


पिटाई के बाद प्रेमिका के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका के पिता ने पुलिस  को दी तहरीर में कहा है कि मेरी लड़की की शादी मई 2015 में  महराजगंज के अमरुतियां में हुई थी। गौना न होने के कारण मेरी बेटी घर पर ही रहती है। एक माह पूर्व गांव का ही रहने वाला नीरज यादव बेटी को शादी का झांसा देकर गोरखपुर लेकर चला गया।


चार मार्च को नीरज के परिजन मेरी बेटी को उसकी बुआ के घर छोड़ गए और नीरज को लेकर घर चले आए। इस  घटना के बाद बेटी के ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। बुधवार को जब बेटी नीरज को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने मिलकर उसे पीट दिया। थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की व लड़के के परिजनों ने तहरीर दी है।  दोनों पक्षों के लोगों  को चोट लगी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed