{"_id":"57055b1f4f1c1bc76fc81199","slug":"boyfriend-girlfriend-arrived-home-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो महराजगंज
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी की तलाश करते हुए उसके घर पहुंचना प्रेमिका को महंगा पड़ गया। प्रेमी के परिजनों ने प्रेमिका को जमकर पीटा और घर से भगा दिया।
पिटाई के बाद प्रेमिका के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि मेरी लड़की की शादी मई 2015 में महराजगंज के अमरुतियां में हुई थी। गौना न होने के कारण मेरी बेटी घर पर ही रहती है। एक माह पूर्व गांव का ही रहने वाला नीरज यादव बेटी को शादी का झांसा देकर गोरखपुर लेकर चला गया।
चार मार्च को नीरज के परिजन मेरी बेटी को उसकी बुआ के घर छोड़ गए और नीरज को लेकर घर चले आए। इस घटना के बाद बेटी के ससुराल वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। बुधवार को जब बेटी नीरज को तलाशते हुए उसके घर पहुंची तो परिवार के लोगों ने मिलकर उसे पीट दिया। थानाध्यक्ष कोठीभार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि लड़की व लड़के के परिजनों ने तहरीर दी है। दोनों पक्षों के लोगों को चोट लगी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।