{"_id":"580666974f1c1b642e703cbc","slug":"bike-loot-from-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की बाइक छीन ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की बाइक छीन ले गए युवक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिटौली। बीती रात आठ बजे के करीब श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम पिपरा खादर से 100 मीटर दूर पूरब नहर पुल के समीप दो युवकों ने बाइक सवार अध्यापक को रोक कर उसकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए।
पनियरा थाना के विशुनपुरवां निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी परिषदीय अध्यापक हैं। वे अपनी बाइक से थाना श्यामदेउरवां के गांवचौपरिया अपनी बहन के वहां जा रहे थे। धर्मपुर चौराहे से आगे दो युवक साइकिल लेकर जा रहे थे। अनिल त्रिपाठी को रोक कर युवकों ने कहा कि रात हो गई है दिखाई नहीं दे रहा है।
उन्हें भी लेते चलें। अनिल त्रिपाठी ने दोनों को बैठा लिया। बीच में साइकिल रखवा कर चल दिए। पिपरा खादर गांव से 100 मीटर पहले दोनों युवकों ने अनिल से कहा कि उनको बाइक चलाने नहीं आ रही है। उनको पीछे बैठाकर एक युवक बाइक चलाने लगा।
विज्ञापन
पिपरा खादर गांव के पास नहर पुल से 100 मीटर आगे मोटर साइकिल लेकर गिर पड़े। जब तक शिक्षक उठते दोनों युवक बाइक लेकर फरार हो गए। अनिल त्रिपाठी ने घटना की सूचना तत्काल 100 नंबर पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। देर रात तक चोरों सहित मोटर साइकिल को ढूंढती रही।