फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bank borrowers fleeing the tax breaks of Tahsil

तहसील के लॉकअप से भागा बैंक का कर्जदार

Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 25 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bank borrowers fleeing the tax breaks of Tahsil
तहसील के लॉकअप से भागा बैंक का कर्जदार - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां (महराजगंज)। तहसील परिसर नौतनवां से शनिवार की रात एक व्यक्ति नाटकीय ढंग से लॉकअप की खिड़की तोड़कर भाग निकला। यह जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन व पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब दो घंटे बाद उस व्यक्ति को उसके गांव के पास से पकड़ लिया। उसके पकड़े जाने के बाद तहसील व पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


लॉकअप से भागा व्यक्ति बैंक का बकाएदार है। उसे बैंक के बकाए की वसूली के लिए तहत तहसील प्रशासन ने शनिवार को पकड़कर लॉकअप में बंद किया था। नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के विशुनपुरवां (परसा) निवासी ऋषभ देव चौधरी पर 8 लाख रुपये बैंक कर्ज है। जिसकी वसूली के लिए आरसी जारी की गई थी। शनिवार की शाम उसे पकड़ कर नौतनवां तहसील के लॉकअप में बंद किया गया था। इस बीच शनिवार की ही रात करीब नौ बजे वह  लॉकअप से भाग निकला। उसे भाग जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी परेशान हो गये। पुलिस टीम ने दोबारा उसे विशुनपुरवां गांव के उसके घर से पकड़ लिए जाने की बात कही। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि रात में जब वह मच्छरों से काफी परेशान हो गया, तो उसे वहां से भाग जाने की सूझी। फिर वह एक खिड़की पर लगी लकड़ी को तोड़ कर उसमें से बाहर निकल गया और अपने घर की ओर निकल गया। एसडीएम नौतनवां प्रेमप्रकाश अंजोर का कहना है कि तहसील के लॉकअप से भागे बकायेदार व्यक्ति को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed