फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   anger over statue of ambedkar

अंबेडकर की मूर्ति टूटने से गुस्सा

Thu, 20 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
anger over statue of ambedkar
टूटी अंबेडकर मूर्ति देखने पहुंचे धर्मेंद्र कुमार व पूर्व सभासद बालगोपाल। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नगर पालिका के अंबेडकर नगर वार्ड में स्थापित बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति मंगलवार की रात तोड़ दिए जाने से वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। अंबेडकर यूथ फोरम के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व पूर्व सभासद बालगोपाल ने मौके का जायजा लिया। सदर कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


 पूर्व सभासद बालगोपाल ने बताया कि अंबेडकर नगर में बाबा साहब की मूर्ति 1990 में नवीन परती में स्थापित की गई थी। कुछ उपद्रवी तत्वों ने मूर्ति का दायां हाथ तोड़ दिया हैं। तहरीर में लिखा है कि गांव के ही रामसूरत व सुग्रीव ने पुलिस चौकी में अंबेडकर मूर्ति हटाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वहां पर अपनी जमीन बता कर कब्जा करना चाह रहा था। मूर्ति न हटाने पर मूर्ति को तोड़ने की भी बात कही थी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह में जब वार्ड के लोग शौच के लिए जा रहे थे तो देखा कि प्रतिमा का दायां हाथ टूटा पड़ा है। वार्ड के लोगों ने कोतवाली में तहरीर दी। नगर चौकी इंचार्ज विनोद राव ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वार्ड के राजवेदकर, दीपक कुमार, गोबरी, रामसंवारे, रमेश, सुशील कुमार, अरूण कुमार, अकलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed