{"_id":"582b59514f1c1b61368ff350","slug":"alleged-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
double murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतावल। कोठीभार थानाक्षेत्र के बेलवा चौधरी निवासी महेश शर्मा पुत्र रामानंद शर्मा ने एसपी से अपने बहन की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।
प्रार्थना पत्र में उसने लिखा है की उसकी बहन संगीता शर्मा की शादी सन 2004 में दिनेश शर्मा पुत्र रामप्रवेश शर्मा के साथ हुई थी।
दिनेश परिवार के जिविकोपार्जन के लिए विदेश में काम करता है। उसके साथ उसका भाई राजेश भी विदेश में ही रहता है। महेश ने बताया कि आए दिन मेरी बहन को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते थे। उसके ससुर की नीयत ठीक नहीं थी और वह मेरी बहन के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे जिसका विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे।
तीन नवंबर को लगभग ग्यारह बजे रामप्रवेश(ससुर), विंध्यवासिनी देवी,(सास), राकेश शर्मा (जेठ), माधुरी (जेठानी), जेठ राजेश की पत्नी ,देवर अमरनाथ व उसकी पत्नी तथा अंकिता शर्मा (ननद) ने मिलकर साजिश करके मेरी बहन संगीता को कमरे मे बंद कर मिट्टी का तेल डालकर जला दिए। मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान आठ नवंबर को शाम साढ़े चार बजे मौत हो गई। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है। पीएम रिपोर्ट मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।