{"_id":"5a0b39bc4f1c1b7a548bce49","slug":"accident-by-chaff-cutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूसा मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूसा मशीन की चपेट में आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों की भीड़(
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांगी बाजार। गुलरिहा थाना क्षेत्र के गांगी और टिकरिया रोड पर स्थित गिरमिट चौराहे के बगल में एक खेत में ट्रैक्टर से पुआल का भूसा बनाते समय भूसा मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पनियरा थाना क्षेत्र ग्राम सभा भवानीपुर के बजरिअहवा टोला निवासी गौतम उर्फ छोटू (25)मंगलवार को दिन में 2 बजे के करीब गांगी रोड पर गिरमिट चौराहे के बगल में खेत में पुआल का भूसा बना रहा था।
उसी दौरान गले में लपेटा हुआ गमछा मशीन में फंस गया। जिससे युवक का हाथ और सिर शरीर से अलग हो गया। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही ट्रैक्टर चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची गुलरिहा पुलिस व 100 नंबर की पुलिस शव और ट्रैक्टर को अपने कब्जे मे ले लिया है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर मृतक के किसी नजदीकी रिश्तेदार का बताया जा रहा है। मृतक का अभी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी मृतक अपने पीछे एक मासूम लडका और पत्नी को छोड गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है ।