फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत

घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत

Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी के साथ अश्लील हरकत
घर में घुसकर किशोरी से की अश्लील हरकत
विज्ञापन


पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की गांव के ही एक युवक ने सुनसान देखकर किशोरी के घर में घुस कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवक फरार हो गया। सुबह जब पीड़ित किशोरी के पिता ने तहरीर दी तो पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।
रविवार की रात क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के घर में गांव का ही एक युवक घुस गया। रात में किशोरी कमरे में अकेली थी। युवक उसके कमरे में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचाया। अपने आप को फंसता देख युवक फरार हो गया। सोमवार की सुबह किशोरी के पिता आरोपी युवक के घर शिकायत करने गए तो उनके साथ मारपीट की गई। वह किसी तरह वहां से बच कर भागा तब जाकर उसकी जान बची। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, एससीएसटी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

-------------------
करंट से सफाई कर्मी झुलसा
मुजुरी। पनियरा क्षेत्र के गोनहां गांव के चौराहे पर सोमवार को सुबह आठ बजे वाटर पंप चालू करने के दौरान एक युवक करंट लगने से झुलस गया। उसे पनियरा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गोनहां गांव के रहने वाले सूर्यनाथ (35) सुबह घर में लगे वाटर पंप चालू करने गए। इस बीच स्विच आन करने समय करंट लगने से झुलस गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पनियरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed